Wednesday, 19 April 2017 08:07AM
AP DESK
दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टियों के बीच गहमागहमी चल रही है। चारों ओर प्रचार का शोर है और इसी प्रचार के दौरान आपसी झड़प में गोलीबारी का मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतउल्लाह पर तीन गोलियां चलाई गईं हैं। आप इसका आरोप कांग्रेस पर लगा रही है।
दिल्ली के जामिया नगर इलाके के बाटला हाउस चौक पर ये वारदात हुई है। एक वीडियो में सामने आया है कि कांग्रेस और आप के कार्यकर्ता आपस में झगड़ रहे हैं और बाद में अमानतउल्लाह खान पर तीन गोलियां चलाई गईं। आ इस पूरे मामले के लिए कांग्रेस को ही दोषी बता रहा है।
जामिया नगर ओखला विधानसभा सीट के अंतर्गत आता है, जो मुस्लिम बहुल सीट है। ये सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है, लेकिन 2015 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के अमानतउल्लाह ने कांग्रेस के प्रत्याशी को इस सीट से हरा दिया था।