Monday, 14 August 2017 1:07 PM
UMA VISHWAKARMA (DESK EDITOR)
भारत-श्रीलंका के बीच खेले जा रहे आखिरी टेस्ट में श्रीलंका ने फॉलोऑन खेलते हुए 46.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। एंजिलो मैथ्यूज (21) और दिनेश चांडीमल (30) क्रीज पर हैं। श्रीलंका भारत से अब भी 262 रन पीछे है और उसके पास 6 विकेट शेष हैं। मैच के दूसरे ही दिन से श्रीलंका पर हार का खतरा मंडराने लगा था जब भारत ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए श्रीलंका को 135 रन पर समेट दिया और फॉलोऑन खेलने बुलया। हालांकि, चांडिमल और मैथ्यूज ने भारतीय बॉलर्स को परेशान करना शुरू कर दिया है। इसके पहले भारतीय टीम ने पहली इनिंग में 487 रन बनाए थे।