Thursday, 31 August 2017 12:20 PM
VIVEK KUMAR
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक गांव में बुधवार रात लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने लूट के साथ गंदा काम भी किया। हालांकि वे सफल नहीं हो सके। बदमाश लाखों के जेवर और नकदी लेकर ही भाग गए।
बताया गया है कि शिकोहाबाद के गांव में सैनिक के घर पर उसका बेटा और पुत्रवधू अकेली थी। रात में करीब दो बजे बदमाश घर में घुस आए। सैनिक के बेटे के अनुसार बदमाशों की संख्या छह थी। सभी बदमाश असलहों से लैस थे।
बदमाशों ने घर में घुसते ही सैनिक के बेटे और बहू पर तमंचा तान दिया। बेटे ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद बदमाशों ने घर में खोजबीन शुरू कर दी और सारा सामान इधर उधर फेंक दिया।
सैनिक के बेटे ने पुलिस को बताया कि बदमाश करीब पांच लाख के आभूषण और 50 हजार की नकदी लूट कर ले गए। जाते-जाते उन्होंने उसकी पत्नी के साथ गंदी हरकतें शुरू कर दीं और दुष्कर्म का प्रयास करने लगे।
पति-पत्नी के विरोध के कारण शोर मचता देख बदमाश लूट का माल लेकर ही भाग गए।