Monday, 14 September 2020 00:00
AWAZ PLUS DESK
महाराष्ट्र की तुलना पीओके से करने के बाद कंगना रनौत और शिवसेना के बीच तल्खी बढ़ती ही चली जा रही है। कंगना रनौत और शिवसेना दोनों ही अपने अपने बयान पर अड़े हुए हैं। कुछ समय पहले ही शिवसेना ने अपने मुख्य पत्र सामना के जरिए कंगना रनौत पर निशाना साधा था और सरकार से दुश्मनी न लेने की धमकी दे डाली थी। शिवसेना ने कड़े शब्दों में ये दावा किया है कि कंगना रनौत को ये दुश्मनी काफी महंगी पड़ सकती है।
कंगना रनौत के बाद अब शिवसेना बाकी बॉलीवुड सितारों पर भी निशाना साध रही है। अपने इसी संपादकीय में शिवसेना ने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। कंगना रनौत मामले में बात न करने पर शिवसेना ने अक्षय कुमार को आड़े हाथ लेते हुए पूछ लिया है कि क्या मुंबई केवल पैसे कमैने के लिए ही है। ये लेख खुद संजय राउत ने लिखा है।
अक्षय कुमार पर कटाक्ष करते हुए संजय राउत ने कहा कि, 'जब कंगना रनौत महाराष्ट्र की तुलना पीओके से कर रही थी तो उस समय बॉलीवुड के सितारों को विरोध जताना चाहिए था। अक्षय कुमार जैसे सितारों का ये फर्ज बनता है। इन सितारों को ये बात कहनी चाहिए कि कंगना और बॉलीवुड की सोच में जमीन आसमान का अंतर है। मुंबई ने इन सितारों को बहुत कुछ दिया है। देशभर के ज्यादातर रईस लोग मुंबई में बसे हुए हैं। इतिहास गवाह है कि जब भी कभी महाराष्ट्र का अपमान हुआ है इन सभी लोगों ने अपना सिर झुका लिया है।'
कंगना रनौत की भाषा पर कड़ी प्रतिक्रीया देते हुए संजय राउत ने लिखा कि, 'एक एक्ट्रेस मुंबई में बैठे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को अपशब्द कहती है। उनके लिए तू तड़ाक की भाषा का उपयोग करती है लेकिन राज्य की जनता चुप है। ये एक तरफा आजादी कैसी है। जब कंगना रनौत के ऑफिस पर बुलेडोजर चला तो उसने जमकर ड्रामा किया। अपने ऑफिस को वो राम मंदिर बताती है। वो ये भूल गई है कि उनका राम मंदिर इस पाकिस्तान की जमीन पर ही बना है।'
आगे संजय राउत ने लिखा कि, 'पहले तो कंगना रनौत मुंबई को पाकिस्तान बताती हैं और बाद में सर्जिकल स्ट्राइक होने पर इतना बवाल क्यों कर रही हैं। पूरे बॉलीवुड न सही लेकिन कुछ सितारों को तो कंगना रनौत के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए थी। मुंबई को बाहर के लोगों का ग्रहण लग गया है। तभी तो एक अदाकारा बीएमसी को बाबर कह रही है। ये कहना गलत नहीं होगा कि कंगना रनौत को बीजेपी का पूरा सपोर्ट मिला हुआ है।'