Tuesday, 17 November 2020 00:00
AWAZ PLUS MEDIA HOUSE
लखनऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली के तत्वाधान में कलम दवात के देवता भगवान चित्रगुप्त का पूजा धूमधाम से किया गया। कायस्थ समुदाय के लोगों ने मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा अर्चना किया।
इस अवसर पर प्रमुख आयोजक डॉ प्रतुल भटनागर प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ रितु खरे ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मध्य सुनील श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश डॉ रेनू महेंद्रा श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव मीडिया प्रकोष्ठ संजीव श्रीवास्तव, विनीता श्रीवास्तव, डॉ अनुपम श्रीवास्तव, सीनू भटनागर एवं अन्य लोग उपस्थित थे
बताते चले कि इस समय देश विकट परिस्थिति से जूझ रहा है और हम सभी चित्रांश बंधु सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं। इसलिए कोविड-19 के चलते इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।
इस अवसर पर प्रमुख आयोजक डॉ प्रतुल भटनागर प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ ने बताया कि कलम के आराध्य देव भगवान चित्रगु्प्त की पूजा कायस्थ परिवार के लोग पूर्व से ही धूमधाम के साथ मनाते आ रहे हैं । पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कायस्थ जाति को उत्पन्न करने वाले भगवान चित्रगुप्त का जन्म यम द्वितीया के दिन हुआ था। कायस्थ समाज के लोग कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान चित्रगुप्त की पूजा करते है।
कहा जाता है कि कायस्थ समुदाय के लोग पूजा के दिन अगले चौबीस घंटे तक कलम का उपयोग नही करते है।
बहनों ने की भाइयों के दीर्घायु होने की कामना की
इस अवसर पर भाइयों की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने गोवर्धन पूजा भी की। इस दौरान व्रती महिलाओं ने पहले भाइयों को शाप दिया। उसके बाद उनकी लंबी उम्र के लिए कामना की। बजड़ी खिलाकर भाई-बहन के रिश्ते को प्रगाढ़ किया।