Monday, 04 January 2021 00:01 AM
AWAZ PLUS MEDIA HOUSE
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देर रात ओवरटेक के चक्कर में सपा नेता मनोज सिंह की गाड़ी से एक आम इंसान की गाड़ी क्या छुई, सपा नेता गुंडई खुलकर सामने आ गई, सपा नेता मनोज सिंह यह भूल गये कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार नहीं बल्कि भाजपा सरकार है। मौके पर ही सपा नेता के गनर और समर्थकों ने न सिर्फ सामने कार में सवार युवती और उसके भाइयों को मारा, बल्कि अपने सहयोगीयों के सहयोग सेअपनी फरचुरन में जबरदस्ती बैठने का प्रयास किया।
सपा नेता मनोज सिंह की खुलेआम गुंडई देख वहॉ उपस्थित भीड़ नाराज होकर सपा नेता की गाड़ी पर पथराव करना शुरू कर दिया, जिससे उनकी गाड़ी का पीछे का शीशा टूट गया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर गोमतीनगर धीरज कुमार सिंह मौके पर जाकर सपा नेता क्षतिग्रस्त गाड़ी के साथ सपा नेता मनोज सिंह को थाना गोमती नगर ले कर आये।
थाना गोमती नगर पर दूसरे पक्ष की तरफ से इकट्ठी होती भीड़ को देखते हुए अपने गाड़ी चालक को आगे कर थाना से गायब हो गये। सपा नेता मनोज सिंह के पक्ष में पुलिस विभाग के रूतबेदार पद पर तैनात पुलिस अधिकारी के फोन आने पर गोमती नगर पुलिस द्वारा दूसरे पक्ष के वाहन स्वामी व सपा नेता मनोज सिंह के गाड़ी चालक के बीच आपस में किया समझौता करार दिया। पुलिस की किरकिरी न हो इसको देखते हुए सपा नेता मनोज सिंह के गाड़ी चालक द्वारा दूसरे पक्ष के वाहन स्वामी के पैर पकड़कर माफी मंगवाकर आपस में किया समझौता करार दिया। समझौता होने पर भी सपा नेता मनोज सिंह थाना गोमती नगर में नजर नहीं आये।