Tuesday, 12 January 2021 00:00
AWAZ PLUS MEDIA HOUSE
जाने माने लेखक वेद मेहता का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। विभाजन पूर्व लाहौर में 1934 में एक संपन्न पंजाबी परिवार में जन्मे मेहता ने महज तीन साल की उम्र में मेनिन्जाइटिस की वजह से अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी।
न्यूयॉर्क। जाने माने भारतवंशी लेखक वेद मेहता का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। मेहता ने अपनी दृष्टिहीनता को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया और 20वीं शताब्दी के मशहूर लेखक के तौर पर चर्चित हुए। उन्होंने अपनी रचनाओं से अमेरिकी लोगों का भारत से परिचय कराया। पत्रिका ‘न्यूयॉर्कर’ ने शनिवार को उनके निधन की सूचना दी। मेहता इस पत्रिका के साथ करीब 33 साल तक जुड़े रहे थे। पत्रिका ने कहा, ‘‘30 साल से भी अधिक समय तक ‘न्यूयॉर्कर’ से जुड़े रहे लेखक मेहता का शनिवार सुबह 86 साल की उम्र में निधन हो गया। विभाजन पूर्व लाहौर में 1934 में एक संपन्न पंजाबी परिवार में जन्मे मेहता ने महज तीन साल की उम्र में मेनिन्जाइटिस की वजह से अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी।