Saturday, 16 January 2021 00:00
AWAZ PLUS MEDIA HOUSE
रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों को खत्म करने वाले कानून हैं। इस देश को आजादी अंबानी-अडानी ने नहीं बल्कि किसानों ने दी है।
नयी दिल्ली। किसानों के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों को खत्म करने वाले कानून हैं। इस देश को आजादी अंबानी-अडानी ने नहीं बल्कि किसानों ने दी है। दरअसल, राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ जंतर मंतर में धरना दे रहे पंजाब कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात करने पहुंचे थे।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों को खत्म करने वाले कानून हैं। इस देश को आजादी अंबानी-अडानी ने नहीं बल्कि किसानों ने दी है। आजादी को बरकरार हिन्दुस्तान के किसान ने रखा है, जिस दिन देश की खाद्य सुरक्षा चली जाएगी उस दिन देश की आजादी भी चली जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री हिन्दुस्तान को नहीं समझ रहे हैं। वो सोचते हैं कि किसानों में शक्ति नहीं है और ये 10-15 दिन में चले जाएंगे, क्योंकि नरेंद्र मोदी किसानों की इज्जत नहीं करते। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान का किसान ना तो डरने वाला है और ना हीं हटने वाला है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी ने दावा किया कि तीनों कानून किसानों को खत्म कर देंगे अगर हमने इसे रोका नहीं तो दूसरों सेक्टरों का भी यही हाल होगा।