Saturday, 23 January 2021 00:00
AWAZ PLUS MEDIA HOUSE
पटना। जदयू के वरिष्ठ नेता राजा चौधरी के नेतृत्व में अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल का राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने बिहार का द्वि-दिवसीय उच्चस्तरीय दौरा किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रवक्ता राजा चौधरी, पटना महानगर अध्यक्ष आनंद राज मिश्रा, राष्ट्रीय युवा सचिव सौरव जायसवाल, महिला अध्यक्ष सीमा गुप्ता ने इस दौरे में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, वरिष्ठम मंत्री विजय कुमार चौधरी, डीजीपी संजीव कुमार सिंहल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से मिल कर राज्य के व्यवसायियों के समस्याओं को विस्तृत रूप से रखा। सभी ने संबंधित अधिकारियों को अविलंब समस्या निवारण के लिए आदेश प्रेषित किया।
इस उच्चस्तरीय राजकीय दौरे में वे राज्य के दर्जनों समस्या पीड़ित और बड़े व्यवसायियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं से निजी तौर पर मिले। इस दौरे के मूल उद्देश्य को पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस संगठन का मूल उद्देश्य व्यवसायियों के समस्याओं को चिन्हित कर सरकार के साकारात्मक सहयोग से उन सभी का निपटारा करवाना है। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे देश में यह इकलौती ऐसी संगठन है, जो व्यवसायियों के हितों के रक्षा के लिए साकारात्मक कार्य कर रही है।
देश के 21 राज्यों में यह अपनी सही मार्गदर्शन, सही उद्देश्य और मजबूत संगठन के बल पर व्यवसायियों के हितों की रक्षा का कार्य कर रही है। जल्द ही पूरे देश के हर व्यवसायी के दिल और जुबान पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल का नाम होगा। आगे संगठन के राष्ट्रीय उच्चाधिकारियों का मंत्रिमंडल देश के हर राज्य में इसी तरह उच्चस्तरीय राजकीय दौरा करेगा और वहाँ के स्थानीय व्यवसायियों के हितों के रक्षा के लिए सरकार से विस्तृत वार्ता करेगा। संगठन ने फरवरी में हरिद्वार तथा मार्च में जयपुर का राष्ट्रीय उच्च स्तरीय कार्यक्रम पूर्व में निर्धारित कर रखा है।