Monday, 19 December 2016 04:07AM
AP DESK
लखनऊ
भारत ने हॉकी जूनियर विश्व कप में बेल्जियम को 2-1 से हराकर विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत की टीम इस टूर्नमेंट में अजेय रही और उसने अपने सभी 6 मैचों में जीत दर्ज की। 15 साल बाद भारत ने यह खिताब एक बार फिर अपने नाम किया है। इससे पहले 2001 में ऑस्ट्रेलिया के होबर्ट में भारत ने अर्जेंटीना को हराकर इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया था।
12h
Hockey India ✔ @TheHockeyIndia
53' SAVE! Vikas Dahiya makes himself big in goal to deny Belgium from scoring.
Score: IND 2-0 BEL#INDvBEL #HJWC2016pic.twitter.com/87xFWBomYp
Follow
Hockey India ✔@TheHockeyIndia
WORLD CHAMPIONS! A stunning & confident display from the Colts vs Belgium helps them clinch GOLD at the #HJWC2016 on 18 Dec. #INDvBEL pic.twitter.com/mHXqWtm5Yf
7:26 PM - 18 Dec 2016
रविवार के दिन यहां के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शानदार हॉकी खेलकर हॉकी वर्ल्ड कप का यह खिताब अपने नाम किया। खेल के पहले ही हाफ में 2 गोल की बढ़त बनाने के बाद भारत की टीम ने पूरे मैच में बेल्जियम पर अपना दबदबा बनाए रखा। दो गोल से पिछड़ने के बाद बेल्जियम की टीम पूरे मैच में इस दबाव से उबर ही नहीं पाई। भारत की ओर से गुरजंत और सिमरनजीत सिंह ने गोल किए। इस मैच में पहला गोल करने वाले गुरजंत सिंह को उनके शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस जीत के बाद केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने जूनियर टीम को जीत की बधाई देते हुए कहा कि अब हॉकी के खेल में भी हम प्रगति कर रहे हैं। जूनियर हॉकी विश्व कप जीतने के मौके पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को 3-3 लाख रुपये इनाम की घोषणा की। इस मौके पर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी 15 साल बाद जूनियर विश्व कप जीतने पर खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया।