Wednesday, 26 April 2017 12:20PM
VIVEK KUMAR
नोकिया ने अपने All Time Favourite नोकिया 3310 का नया अवतार MWC 2017 में पेश किया था। भारत में लॉन्चिंग से पहले ही इस फोन को इंडियन रिटेलर वेबसाइट OnlyMobiles.com पर 3,899 रुपये में लिस्ट किया गया है।
हालांकि, यहां इसे COMING SOON टैग के साथ ही दिखाया जा रहा है। खबरों की मानें तो इसे मई में भारत में लॉन्च किया जाना है। साथ ही यह जर्मनी और ऑस्ट्रिया में 28 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वेबसाइट के मुताबिक, यह फोन 12 महीने की वारंटी के साथ आएगा।
फोन के फीचर्स:
फीचर्स की बात करें इसमें कई सारे जबरदस्त फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। इस रीलॉन्च हुए नोकिया 3310 में 2.4 इंच की कर्व्ड डिस्पले दिया गया है। इस फोन में 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी भी दी गई है।
इसके अलावा इसमें अपग्रेडेड वर्जन में 2 मेगापिक्सल का कैमरा भी मिलेगा। वहीं, कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए 2G कनेक्टिविटी दी गई है। इस फोन का वजन करीब 79.6 ग्राम है। साथ ही इसकी बैटरी 1200 एमएएच की है।
इसकी सबसे खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन ग्लस फिनिश वाले वार्म रेड और यैलो कलर में मिलेगा। इसके अलावा मैट फिनिश वाले डार्क ब्लू और ग्रे कलर में भी उपलब्ध होगा।
अब इसकी खासियत के बारे में बात करें तो, नया Nokia 3310 (2017) हैंडसेट 22 घंटे के टॉक टाइम के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी महीने भर का स्टैंडबाय टाइम देगी। नोकिया 3310 के साथ कंपनी के लोकप्रिय स्नेक गेम की भी वापसी हुई है।