Tuesday, 13 April 2021 00:00
AWAZ PLUS MEDIA HOUSE
हरियाणा पुलिस ने पिछले 17 साल से फरार चल रहे अपराधी को झारखंड से गिरफ्तार किया।राज्य पुलिस के विशेष कार्यबल ने उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि धर्मेंद्र अपने सहयोगियों के साथ 2000 में सोनीपत में सशस्त्र लूटपाट के एक मामले में शामिल था।
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने पिछले 17 साल से फरार चल रहे एक अपराधी को सोमवार को झारखंड से गिरफ्तार किया। वह व्यक्ति 2004 में पैरोल पर जेल से बाहर आया था और फरार हो गया था। राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल के प्रवक्ता ने यहां बताया कि धर्मेंद्र उर्फ राजेश हरियाणा के सोनीपत का रहनेवाला है और वह कई आपराधिक मामलों में वांछित था। राज्य पुलिस के विशेष कार्यबल ने उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि धर्मेंद्र अपने सहयोगियों के साथ 2000 में सोनीपत में सशस्त्र लूटपाट के एक मामले में शामिल था।
सोनीपत की एक अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद वह 2004 में पैरोल पर रिहा होने के बाद भाग गया था और तब से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी अपना ठिकाना बदलता रहता था। पिछले साल दिसंबर में एसटीएफ़ ने यह मामला अपने हाथ में लिया था और कई जरूरी जानकारियां जुटाईं, जिसके बाद उसे झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया। वह वहां पहचान बदलकर एक भोजनालय चला रहा था।