Sunday, 02 May 2021 00:00
AWAZ PLUS MEDIA HOUSE
केरल में मुख्यमंत्री पी विजयन के नेतृत्व में एलडीएफ गठबंधन 87 सीटों पर आगे है जबकि यूडीएफ गठबंधन 48 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा फिलहाल 4 सीटों पर आगे है। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ एआईएडीएमके को भारी नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है जबकि डीएमके गठबंधन 141 सीटों के साथ आगे चल रही है।
आज पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आ रहे हैं। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल है। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना ली है। तृणमूल कांग्रेस लगभग 187 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा 100 सीटों के आसपास है। लेफ्ट गठबंधन के खाते में फिलहाल कुछ भी जाता दिख नहीं रहा जबकि अन्य के पास 3 सीट जाती हुई दिखाई दे रही है।
बात असम की करें तो यहां भगवा दल ने कांग्रेस गठबंधन के ऊपर भारी बढ़त ले ली है। अब तक के रुझानों के मुताबिक भाजपा 83 से ज्यादा सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस गठबंधन 39 सीटों पर आगे चल रही है। केरल में मुख्यमंत्री पी विजयन के नेतृत्व में एलडीएफ गठबंधन 87 सीटों पर आगे है जबकि यूडीएफ गठबंधन 48 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा फिलहाल 4 सीटों पर आगे है। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ एआईएडीएमके को भारी नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है जबकि डीएमके गठबंधन 141 सीटों के साथ आगे चल रही है।