Tuesday, 20 July 2021 00:00
AWAZ PLUS MEDIA HOUSE
मणिपुर में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष गोविंदास कोंथौजाम (Govindas Konthoujam) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों का कहना है कि आज राज्य में कांग्रेस पार्टी के 8 विधायक भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं।
नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी के बुरे दिन अभी खत्म नहीं हुए हैं। राजस्थान और पंजाब में चल रही पार्टी की गुटबाजी अभी खत्म नहीं हुई थी कि कांग्रेस को उत्तर पूर्व के राज्य मणिपुर में बड़ा झटका लगा है। मणिपुर में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष गोविंदास कोंथौजाम (Govindas Konthoujam) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों का कहना है कि आज राज्य में कांग्रेस पार्टी के 8 विधायक भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं।