Sunday, 17 July 2022 00:00
AWAZ PLUS MEDIA HOUSE
एक बार फिर लखनऊ कमिश्नरेट में कई पुलिस उपायुक्त के किए गए स्थानांतरण किये गये है। सबसे बड़ा चौकाने वाला नाम पुलिस उपायुक्त यातायात सुभाष चंद शाक्य का रहा है, जिन्हे पुलिस उपायुक्त दक्षिणी की जिम्मेदारी दी गई है। आज जो लखनऊ की यातायात व्यवस्था शहर में सुचारू एवं सुगम संचालन नजर आ रहा है उसका पूरा श्रेय सुभाष चंद्र शाक्य को जाता है।
इसके अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दक्षिणी की जिम्मेदारी निभा रहे गोपाल कृष्ण चौधरी को पुलिस उपायुक्त अपराध बनाया गया, जबकि पुलिस उपायुक्त अपराध रहे प्रमोद कुमार तिवारी को पुलिस उपायुक्त महिला अपराध एवं सुरक्षा बनाया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महिला अपराध एवं सुरक्षा राहुल राज को पुलिस उपायुक्त यातायात की जिम्मेदारी दी गई है।