Sunday, 04 December 2022 00:00
AWAZ PLUS MEDIA HOUSE
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन की यात्रा पर कल आंध्र प्रदेश जाएंगी। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन विजयवाडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी करेंगे। राष्ट्रपति बाद में विजयवाडा में उनके सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में हिस्सा लेंगी। शाम को वे विशाखापट्टनम में नौसेना दिवस पर आयोजित नौसेना के प्रदर्शन को देखने जाएंगी। बाद में वे रक्षा, सडक परिवहन और राजमार्ग तथा जनजातीय मामलों के मंत्रालय की कई परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास करेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू पांच दिसंबर को तिरूपति में श्री पद्मावती महिला विश्वविद्यालय में छात्रों, संकाय सदस्यों और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं से मुलाकात भी करेंगी।