उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

जेएनयू छात्र प्रदर्शन: ऑडिटोरियम में 6 घंटे तक फंसे रहे एचआरडी मंत्री पोखरियाल

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र बढ़ी फीस सहित कई मुद्दों को लेकर आज सुबह से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं जेएनयू से लगभग तीन किलोमीटर दूरी पर एआईसीटीई में जेएनयू का तीसरा दीक्षांत समारोह हो रहा था। इसमें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल मौजूद थे।

इस दौरान जेएनयू के छात्र इनसे मिलना चाहते थे। लेकिन छात्रों के प्रदर्शन के कारण पोखरियाल कार्यक्रम स्थल से शाम तक बाहर नहीं निकले। हालांकि नायडू विरोध पढ़ने से पहले ही परिसर से निकल गए। जानकारी के मुताबिक पोखरियाल ने मंत्रालय के पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं।

एचआरडी मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मंत्री ने जेएनयूएसयू अध्यक्ष से बात की है और आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद पोखरियाल ने अपने शास्त्री भवन में अपने दो कार्यक्रम भी रद्द किए।

This Reports by

Show More

रिपोर्ट- आवाज प्लस डेस्क

हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ है। अतः हमने अपने देश और या इसके लोगों अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को समझना चाहिये। मीडिया व्यक्ति विशेष एवं संगठन के रूप में समाज में क्रांति तथा जन जागरण का प्रतीक है। इसलिये हमें ये समझना होगा की हम पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी है और हमें किस लिये कार्य करना है। AWAZ PLUS में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना एक अच्छी टीम और टीम के सदस्यों के बिना ये संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बेहतरी के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

Related Articles

Back to top button
error: you are fool !!