उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

तीस हजारी झड़प: 12 दिन बाद खत्म हुई हड़ताल, काम पर वापस लौटेंगे वकील

दिल्ली की सभी जिला अदालतों के वकील शनिवार को अपनी 12 दिन की हड़ताल को खत्म कर के काम पर फिर से लौटेंगे। यह फैसला दिल्ली डिस्ट्रिक्ट बार कोऑर्डिनेशन कमेटी ने लिया है। कमेटी ने बताया कि 3 नवंबर से आधिकारिक रूप से शुरू किए गए हड़ताल को खत्म कर दिया गया है कल (शनिवार) से कोर्ट में फिर से काम शुरू होगा। बता दें कि 2 नवंबर को तीस हजारी में पुलिस और वकीलों के बीच संघर्ष हुआ था। हिंसक झड़प के बाद इसके विरोध में सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया था।

यह कदम दिल्ली उच्च न्यायालय के उस फैसल के एक दिन बाद आया है जिसमें 2 नवंबर के तीस हजारी संघर्ष में शामिल दो पुलिसकर्मियों की गिरफ्तार करने से रोक दिया गया था।

सामान्य समन्वय समिति सभी जिला न्यायालय दिल्ली के महासचिव धीर सिंह कसाना ने कहा कि-“हम माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं, इसलिए काम से परहेज निलंबित है। शनिवार से काम फिर से शुरू किया जाएगा। सहयोग के लिए हम सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हैं। अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी।’

बता दें कि बीते 3 नवंबर को दिल्ली की तीस हजारी अदालत में पार्किंग के विवाद को लेकर वकीलों व पुलिस के बीच संघर्ष हो गया था। इसमें एक वकील को गोली भी लगी थी। इस दौरान कचहरी परिसर में 17 वाहनों में तोड़फोड़ की गई। घटना के विरोध में दिल्ली की सभी अदालतों में वकीलों ने हड़ताल  कर दी थी।

This Reports by

Show More

रिपोर्ट- आवाज प्लस डेस्क

हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ है। अतः हमने अपने देश और या इसके लोगों अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को समझना चाहिये। मीडिया व्यक्ति विशेष एवं संगठन के रूप में समाज में क्रांति तथा जन जागरण का प्रतीक है। इसलिये हमें ये समझना होगा की हम पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी है और हमें किस लिये कार्य करना है। AWAZ PLUS में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना एक अच्छी टीम और टीम के सदस्यों के बिना ये संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बेहतरी के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

Related Articles

Back to top button