अपराध रिपोर्ट्स

उ0प्र0: मऊ के मोहम्‍मदाबाद में सिलेंडर विस्‍फोट से गिरी दो मंजिला इमारत, 10 की मौत 15 घायल

पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के मऊ में आज सुबह दर्दनाक हादसा घट गया। मऊ जिले की मोहम्‍मदाबाद तहसील में आज एक सिलेंडर विस्‍फोट के चलते एक दो मंजिला इमारत गिर गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, वहीं 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े छह बजे सिलेंडर फटने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ में सिलेंडर फटने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने तथा इस हादसे के पीड़ितों को हर संभव मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

This Reports by

Show More

रिपोर्ट- आवाज प्लस डेस्क

हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ है। अतः हमने अपने देश और या इसके लोगों अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को समझना चाहिये। मीडिया व्यक्ति विशेष एवं संगठन के रूप में समाज में क्रांति तथा जन जागरण का प्रतीक है। इसलिये हमें ये समझना होगा की हम पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी है और हमें किस लिये कार्य करना है। AWAZ PLUS में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना एक अच्छी टीम और टीम के सदस्यों के बिना ये संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बेहतरी के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

Related Articles

Back to top button
error: you are fool !!