मनोरंजन

सेमरूश की इस सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा से हार गईं सनी लियोनी और दीपिका पादुकोण

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा सिर्फ नाम की ग्लोबल आइकॉन नहीं हैं। प्रियंका ने अपना नाम न सिर्फ इंटरनेशनल लेवल पर स्थापित किया है, बल्कि वह पूरी दुनिया में सबसे फेवरेट भारतीय सेलेब्रिटी भी हैं। एक हालिया सर्वे ने प्रियंका चोपड़ा के अंतरराष्ट्रीय जगत में प्रभाव को साबित किया है। इस सर्वे के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा टॉप इडियन एक्ट्रेस हैं, जो पूरी दुनिया में लोगों को प्रभावित करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा से इस दौड़ में सलमान खान, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन काफी पीछे रह गए हैं। यह सर्वे अक्तूबर 2018 से अक्तूबर 2019 के बीच का है। सेमरूश की इस सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा का नाम इंटरनेट पर 2.74 मिलियन बार सर्च हुआ है। इस लिस्ट में दूसरी बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और सनी लियोनी का भी नाम है।

अभिनेता में सलमान खान टॉप पर
भारतीय एक्टर में सलमान खान इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्हें 1.89 मिलियन बार सर्च किया गया। सलमान के बाद अमरीश पुरी और शाहरुख खान सबसे ज्यादा सर्च किए गए। अमिताभ बच्चन इस लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हाल में द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर थे।

द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका जल्द ही अभिनेता राजकुमार राव के साथ नेटफिलिक्स की सीरीज में दिखेंगी। यह फिल्म अरविंद अडिगा के ‘मैन बुकर पुरस्कार विजेता’ उपन्यास ‘द व्हाइट टाइगर’ पर आधारित है। व्हाइट टाइगर फिल्म का निर्देशन रामिन बहरानी कर रहे हैं। हाल में इस फिल्म की शूटिंग नई दिल्ली में हुई है। इसके अलावा पीसी नेटफ्लिक्स की सुपरहीरो फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ में भी दिखाई देंगी।

This Reports by

Show More

रिपोर्ट- आवाज प्लस डेस्क

हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ है। अतः हमने अपने देश और या इसके लोगों अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को समझना चाहिये। मीडिया व्यक्ति विशेष एवं संगठन के रूप में समाज में क्रांति तथा जन जागरण का प्रतीक है। इसलिये हमें ये समझना होगा की हम पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी है और हमें किस लिये कार्य करना है। AWAZ PLUS में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना एक अच्छी टीम और टीम के सदस्यों के बिना ये संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बेहतरी के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

Related Articles

Back to top button