पुलिस-प्रशासन

पीलीभीत में पराली जलाने पर 20 किसान गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

पीलीभीत। जिले में पराली जलाने पर पुलिस ने 20 किसानों को गिरफ्तार कर लिया। अब तक 500 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं अधिकारी गांव-गांव जाकर पराली न जलाने की अपील कर रहे हैं। इसके बावजूद पराली जलाने की घटनाओं में कमी नहीं आई है। गिरफ्तार किसान पराली जलाते हुए पकड़े गए लेकिन उन्होंने इससे इनकार किया है।

बुधवार को थाना पूरनपुर से 15 और थाना माधोटांडा से 5 किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। ये लोग मौके पर पराली जलाते हुए या पराली जला कर खेत जोतते हुए पकड़े गए। दूसरी ओर किसान पराली को लेकर धरना कर चुके हैं। अब इस मामले पर दिल्ली जाने की बात कह रहे हैं। वहीं इसी मामले मेें 8 लेखपालों को निलंबित किया जा चुका है इससे लेखपालों में भी रोष है। नाराज लेखपाल धरने पर चले गए हैं।

लेखपालों ने पूरे जिले में बाइक से रैली निकाल कर अपनाविरोध जताया। उनका कहना का 100 रुपये के भत्ते में बाइक से नौकरी नहीं की जा सकती, वहीं पराली जलाने से रोकने के लिए उनके पास पुलिस नहीं होती है। लेखपालों को निलंबित करने के बाद अब पुलिस विभाग पर भी गाज गिरने लगी है। थाना पूरनपुर के दरोगा को लापरवाही बरतने को लेकर लाइन हाजिर कर दिया गया है।

This Reports by

Show More

रिपोर्ट- आवाज प्लस डेस्क

हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ है। अतः हमने अपने देश और या इसके लोगों अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को समझना चाहिये। मीडिया व्यक्ति विशेष एवं संगठन के रूप में समाज में क्रांति तथा जन जागरण का प्रतीक है। इसलिये हमें ये समझना होगा की हम पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी है और हमें किस लिये कार्य करना है। AWAZ PLUS में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना एक अच्छी टीम और टीम के सदस्यों के बिना ये संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बेहतरी के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

Related Articles

Back to top button