उत्तर प्रदेश

कैरेबियाई टापू खरीद शाही अंदाज में जीना चाहता था नित्यानंद, कुछ इस तरह हुआ खुलासा

अहमदाबाद। आश्रम से दो युवतियों के लापता होने के बाद फिर से चर्चा में आए नित्यानंद स्वामी एक कैरेबियाई द्वीप खरीदकर शाही जिंदगी जीने की योजना बना रहा था। उसकी एक पूर्व शिष्या साराह लेंड्री ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। कैरेबियाई टापू पर अपनी युवा शिष्याओं के साथ शाही जिंदगी बिताने के लिए नित्यानंद भारत के बड़े शहरों से धन बटोरने में जुटा था। पुलिस को संदेह है कि नित्यानंद देश से फरार हो चुका है। लेकिन विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि उसके पास स्वयंभू भगवान के विदेश भाग जाने की औपचारिक सूचना नहीं है।

महिलाओं के साथ संबंध व अश्लील सीडी को लेकर पहले भी विवादों में रहा नित्यानंद बेंगलुरु की दो बहनों को अहमदाबाद आश्रम लाने के बाद फिर से चर्चा में आया। लड़कियों के पिता जनार्दन शर्मा ने अहमदाबाद पहुंच कर नित्यानंद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

डीपीएस के प्राचार्य और बिल्डर गिरफ्तार, रिहा
पुलिस ने नित्यानंद आश्रम मामले में केलोरेक्स ग्रुप की दिल्ली पब्लिक सकूल के प्राचार्य हितेश पुरी व बिल्डर बकुल गुणवंत ठक्कर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। बकुल ने आश्रम वासियों के लिए तीन फ्लैट किराए पर दिए थे और इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी थी।

This Reports by

Show More

रिपोर्ट- आवाज प्लस डेस्क

हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ है। अतः हमने अपने देश और या इसके लोगों अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को समझना चाहिये। मीडिया व्यक्ति विशेष एवं संगठन के रूप में समाज में क्रांति तथा जन जागरण का प्रतीक है। इसलिये हमें ये समझना होगा की हम पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी है और हमें किस लिये कार्य करना है। AWAZ PLUS में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना एक अच्छी टीम और टीम के सदस्यों के बिना ये संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बेहतरी के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

Related Articles

Back to top button
error: you are fool !!