अपराध रिपोर्ट्स

डेढ़ साल बाद पति सऊदी अरब से लौटा तो पत्नी की गोद में था एक महीने का बच्चा

उत्तर प्रदेश के गोंडा के करनैलगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने उमरी थाना क्षेत्र में ब्याही अपनी शादीशुदा बहन को बहाने से घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अपने भाई की हैवानियत से परेशान होकर पीड़िता ने खुद ही पति के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को तलाश करना प्रारंभ कर दिया है।

निरीक्षक अटल बिहारी ठाकुर ने बताया कि पीड़ित युवती का पति सऊदी अरब में काम करता है। डेढ़ साल बाद जब वह बुधवार को घर वापस लौटा तो उसकी पत्नी की गोद में 1 माह का बच्चा था। उसने बच्चे के बारे में पूछा तो उसकी पत्नी ने आपबीती सुनाई। 27 वर्षीय पीड़िता करनैलगंज क्षेत्र की रहने वाली है। उसका भाई घर में ही रहकर काम करता है।

पीड़िता के अनुसार करीब 10 माह पूर्व  भाई उसके गांव आया। फिर बहन को  बहाने से करनैलगंज लेकर चला गया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने लोक लाज की वजह से किसी से घटना के बारे में नहीं बताया। नौ माह बाद जब उसने एक बच्चे को जन्म दिया तो लोगों ने उंगली उठाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने पति को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध गम्भीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

This Reports by

Show More

रिपोर्ट- आवाज प्लस डेस्क

हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ है। अतः हमने अपने देश और या इसके लोगों अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को समझना चाहिये। मीडिया व्यक्ति विशेष एवं संगठन के रूप में समाज में क्रांति तथा जन जागरण का प्रतीक है। इसलिये हमें ये समझना होगा की हम पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी है और हमें किस लिये कार्य करना है। AWAZ PLUS में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना एक अच्छी टीम और टीम के सदस्यों के बिना ये संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बेहतरी के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

Related Articles

Back to top button
error: you are fool !!