
उत्तर प्रदेश पुलिस का अनोखा चेहरा बनी पीएसी के कर्मियों उत्तर प्रदेश पुलिस की ख्याति को विदेशी नागरिकों के जरिये देश के बाहर पहुचने का कार्य कर रहे है।
लखनऊ। आरक्षी भगवती प्रसाद भारद्वाज द्वारा आईसी पीसी कृष्णा नगर राजकुमार मिला कि गलती से एक मेट्रो यात्री अपना बैग स्केनर मशीन के पास भूल कर चले गए हैं।
पीसी राजकुमार द्वारा तत्काल मेट्रो कंट्रोल रूम को इसकी सूचना मेट्रो कंट्रोल रूम को दी गई। कंट्रोल रूम के वायरलेस ऑपरेटर द्वारा उपरोक्त सूचना को समस्त मेट्रो स्टेशनों को उपलब्ध कराया गया, इसी दौरान एक व्यक्ति कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन अपना बैग को खोने की जानकारी देते हुए बताया कि उसका बैग स्केनर मशीन पर छूट गया था, जिसे मैं लेने आया हूं।
उपरोक्त यात्री ने बताया कि वह श्रीलंका का मूल निवासी है, वह यहां लखनऊ में सी.एम.एस स्कूल कानपुर रोड स्थित एक कार्यक्रम में शिरकत करने आया है। समस्त जानकारी प्राप्त कर स्टेशन कंट्रोलर के माध्यम से उपरोक्त बैग ए. डब्ल्यू हडसन राजापक्षे को पीसी राजकुमार व आरक्षी भगवती प्रसाद भारद्वाज व स्टेशन कंट्रोलर कृष्णा नगर के माध्यम से सुपुर्द किया गया। विदेशी यात्री ए. डब्ल्यू हडसन राजापक्षे ने मेट्रो सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे सुरक्षा बल की सहारना की।
मेट्रो स्टेशनों पर होने वाली उपरोक्त घटना आम जरूर है, लेकिन मेट्रो यात्री विशेष को प्रभावित कर पीएसी कर्मियों ने पीएसी को गर्वान्वित किया। ऐसे होनहार और पराक्रमी पुलिस अधिकारी ही पुलिस बल को आत्मसम्मान और गौरव के शिखर पर पहुचाते हुए देश को गौरवान्वित करते है।