देश

लगातार बढ़ रहे हैं पेट्रोल डीजल के दाम, देश में बिक रहा सबसे महंगा, जानिए आज के रेट

देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था के बीच मध्य प्रदेश को महंगाई की मार कुछ ज्यादा ही झेलनी पड़ रही है। रोज़ाना पेट्रोल डीजल के दामों में उछाल देशव्यापी समस्या बना हुआ है। वहीं, कुछ दिनों पहले सूबे की कमलनाथ सरकार ने प्रदेशवासियों को बड़ा झटका देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमत पर पांच फीसदी वैट बढ़ाया था। वैट बढ़ाए जाने के बाद प्रदेश में पेट्रोल 2.91 रुपये और डीजल 2.86 रुपये लीटर की सीधी बढ़त हुई। हालांकि, इससे पहले जुलाई माह में केन्द्रीय बजट पैश किये जाने के दौरान केन्द्र सरकार और राज्य सरकार ने पेट्रोल डीज़ल के दामों पर दो दो रुपए एक्साइज़ ड्यूटी और स्पेशल ड्यूटी लगाई थी। उस समय भी एकदम से प्रदेश की जनता की जैब पर 4 रुपये प्रति लीटर का भार बढ़ गया था। वहीं, सोमवार को एक बार फिर पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे पेट्रोल के दाम
मध्य प्रदेश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गुरुवार को मामूली गिरावट के बाद बीते चार दिनों से लगातार इसके दामों में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। आज खुले पेट्रोल के दाम 83.84 पैसे प्रति लीटर दर्ज किये गए हैं। जो कल से लेकर आज तक 06 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़े हैं। बढ़े हुए पेट्रोल के दाम रोजाना देशभर में रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं। क्योंकि, इससे पहले प्रदेश ही नहीं देशभर में अब तक पेट्रोल के दामों में इतना उछाल नहीं आया। डीज़ल के दामों पर नज़र डालें तो एमपी में इस अवधि में इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। एमपी में आज डीज़ल के दाम 72.60 पैसे प्रति लीटर दर्ज किये गए, जो कल से लेकर आज तक 01 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। वहीं, प्रदेश के मुख्य शहरों में पेट्रोल डीजल के दामों पर नज़र डालें तो, यहां थोड़ा अलग उतार चढ़ाव देखने को मिला है।

लोगों में बढ़ रही नाराजगी
पेट्रोल डीजल के आसमान छूते दामों पर प्रदेश की जनता भी खासी नाराज नजर आ रही है। लोगों का मानना है कि, महंगाई को कंट्रोल करने में सरकार के सभी प्रयास विफल नजर आए हैं। लोगों का कहना है इसमें केन्द्र और प्रदेश सरकार दोनो ही जिम्मेदार हैं। एक तरफ रोजमर्रा के इस्तेमाल की अन्य चीजें भी खरीदकर आजीविका बसर कर पाना वैसे ही असंभव हो गया है। साथ ही, पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम आम व्यक्ति की जेब पर चौतरफा वार कर रहे हैं। भोपाल निवासी रवि कुमार का कहना है कि, प्रदेश और केन्द्र सरकार को पेट्रोल डीजल के दामों पर एक बार फिर गंभीरता से विचार करना चाहिए। ये जनता के साथ पूरी तरह से छलावा किया जा रहा है। पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों का असर ट्रांसपोर्टेशन पर पढ़ता है। जिसका प्रभाव रोजाना की खरीदी जाने वाली हर चीज पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि, अगर ऐसा ही चलता रहा, तो जल्दी ही एक बार फिर जनता विरोध पर उतर आएगी।

लगातार कम हो रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
इधर, राजधानी भोपाल में भी आज पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। आज खुले पेट्रोल के दाम 83.19 पैसे दर्ज किये गए हैं, जो कल से लेकर आज तक 05 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। इसी अवधि में डीजल की कीमतों में भी मामूली बढ़ोतरी हुई। शहर के पेट्रोल टेंकों पर आज भी डीज़ल की कीमत 72.00 पैसे प्रति लीटर दर्ज की गई। जो कल से लेकर आज तक 01 पैसा प्रति लीटर की दर से बढ़े हैं। जानकारों की माने तो, पेट्रोल डीजल में आ रहे उतार चढ़ाव का कारण रुपये की कमजोर हालत या मज़बूती है।

एमपी के प्रमुख शहरों में आज के दाम
-इंदौरः पेट्रोल-83.34/ डीज़ल-72.20 दाम हैं।
-उज्जैनः पेट्रोल-83.67/ डीज़ल-72.45 दाम हैं।
-जबलपुरः पेट्रोल-83.33/ डीज़ल- 72.15 दाम हैं।
-ग्वालियरः पेट्रोल-83.38/ डीज़ल-72.17 दाम हैं।
-सागरः पेट्रोल-83.20/ डीज़ल-71.99 दाम हैं।
-भोपालः पेट्रोल-83.19/ डीज़ल-72.00 दाम हैं।

याद रखें कि, किसी भी शहर के टेंक पर पेट्रोल-डीजल की कीमत एक समान नहीं हो सकती। कारण ये है कि, हमारी ओर से शहर के दाम बताए गए हैं। लेकिन, अलग अलग पेट्रोल टेंक पर पेट्रोल या डीज़ल पहुंचाने में अलग अलग ट्रांसपोर्टेशन चार्ज लगता है, इसलिए हर टेंक पर प्रति लीटर के चार्ज में 2-4 पैसे अंतर होगा।

This Reports by

Show More

रिपोर्ट- आवाज प्लस डेस्क

हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ है। अतः हमने अपने देश और या इसके लोगों अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को समझना चाहिये। मीडिया व्यक्ति विशेष एवं संगठन के रूप में समाज में क्रांति तथा जन जागरण का प्रतीक है। इसलिये हमें ये समझना होगा की हम पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी है और हमें किस लिये कार्य करना है। AWAZ PLUS में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना एक अच्छी टीम और टीम के सदस्यों के बिना ये संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बेहतरी के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

Related Articles

Back to top button