उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

केंद्र को 40000 करोड़ लौटाने के लिए देवेंद्र फडणवीस बने थे 80 घंटे के मुख्यमंत्री

भारतीय जनता पार्टी सांसद अनंत हेगड़े ने इस राज़ से पर्दा उठाया है कि क्यों फडणवीस सिर्फ 80 घंटों के लिए राज्य के मुख्यमंत्री बने।

महाराष्ट्र में 23 नवंबर को अचानक देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सभी को चौंका दिया था। फडणवीस करीब 80 घंटे मुख्यमंत्री रहे और फिर बहुमत साबित करने से पहले उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया था। अब इस घटना के करीब 10 दिनों के बाद भारतीय जनता पार्टी सांसद अनंत हेगड़े ने इस राज़ से पर्दा उठाया है कि क्यों फडणवीस सिर्फ 80 घंटों के लिए राज्य के मुख्यमंत्री बने। हेगड़े के मुताबिक फडणवीस केंद्र को 40000 रुपए लौटाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।

अनंत हेगड़े ने कहा कि आप सबको पता ही है कि हमारे नेता महाराष्ट्र में 80 घंटे के लिए मुख्यमंत्री बने थे। फिर फडणवीस ने इस्तीफा दे दिया था। आखिर उन्होंने ये ड्रामा क्यों किया था? क्या हम नहीं जानते थे कि हमारे पास बहुमत नहीं है और फिर भी वो मुख्यमंत्री बने। ये ऐसा सवाल है जो हर कोई पूछ रहा है। मुख्यमंत्री के पास करीब 40 हजार करोड़ रुपये का एक्सेस था। अगर कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की सरकार सत्ता में आती तो वे इस 40 हजार करोड़ रुपये का दुरुपयोग करती।

This Reports by

Show More

रिपोर्ट- आवाज प्लस डेस्क

हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ है। अतः हमने अपने देश और या इसके लोगों अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को समझना चाहिये। मीडिया व्यक्ति विशेष एवं संगठन के रूप में समाज में क्रांति तथा जन जागरण का प्रतीक है। इसलिये हमें ये समझना होगा की हम पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी है और हमें किस लिये कार्य करना है। AWAZ PLUS में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना एक अच्छी टीम और टीम के सदस्यों के बिना ये संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बेहतरी के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

Related Articles

Back to top button
error: you are fool !!