देशबड़ी खबर

दिल्ली में नहीं दिखा चांद, मंगलवार को मनाई जाएगी ईद

नई दिल्ली: भारत में ईद के चांद का रविवार को दीदार नहीं हुआ है। इस कारण अब भारत में मंगलवार को ईद मनाई जाएगी। दिल्ली की जामा मस्जिद से शाही इमाम ने इस बात का ऐलान किया है। सऊदी समेत कई गल्फ देशों में कल ईद मनाई जा रही है।

जामा मस्जिद के शाही इमाम सयैद शाबान बुखारी ने ऐलान किया, आज मुल्क में कहीं भी चांद नजर नहीं आया है, इसलिए ईद पर मंगलवार को मनाई जाएगी।

ईद के दिन घरों में शीर-खूरमा बनाया जाता है। लोग नए कपड़े पहनते हैं और सुबह नमाज अदा भी करते हैं। इसके बाद सभी लोग अपने करीबियों से मिलते हैं और पकवान खाकर त्योहार का लुत्फ उठाते हैं। ईद मुसलमानों के लिए एक मुबारक त्योहार होता है, मुस्लिम समाज 30 दिन रोजे रखते हैं, जिसके बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है।

This Reports by

Show More

रिपोर्ट- आवाज प्लस डेस्क

हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ है। अतः हमने अपने देश और या इसके लोगों अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को समझना चाहिये। मीडिया व्यक्ति विशेष एवं संगठन के रूप में समाज में क्रांति तथा जन जागरण का प्रतीक है। इसलिये हमें ये समझना होगा की हम पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी है और हमें किस लिये कार्य करना है। AWAZ PLUS में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना एक अच्छी टीम और टीम के सदस्यों के बिना ये संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बेहतरी के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

Related Articles

Back to top button
error: you are fool !!