बड़ी खबरराजनीति

अशोक तंवर ने दुष्यंत चौटाला की पार्टी को दिया समर्थन, कहा-तीसरे और चौथे नंबर की लड़ाई में कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी में बगावत करने और त्यागपत्र देने के बाद हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है।

ई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी में बगावत करने और त्यागपत्र देने के बाद हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है। अशोक तंवर ने बुधवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह घोषणा की, प्रेस कॉन्फ्रेंस में जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला भी उपलब्ध थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी अब (समर्थन के बाद) तीसरे या चौथे नंबर की लड़ाई लड़ेगी। अशोक तंवर ने 5 अक्तूबर को कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था।

अशोक तंवर अपने करीबी नेताओं को विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं दिए जाने से नाराज थे, उन्होंने खुलकर कांग्रेस पार्टी के सामने अपनी नाराजगी भी जताई थी। ऐसा माना जा रहा है कि हरियाणा में टिकट बंटवारे में कांग्रेस पार्टी के हुड्डा गुट के लोगों को ज्यादा टिकट दिए गए हैं जबकि अशोक तंवर गुट के बहुत कम लोगों को टिकट दिया गया है। टिकट बंटवारे से नाराज होकर अशोक तंवर ने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था और अब दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी को समर्थन का ऐलान किया है। हालांकि अशोक तंवर ने यह भी साफ किया है कि वे दुष्यंत चौटाला की पार्टी में शामिल नहीं हो रहे, सिर्फ उनको समर्थन दिया है।

This Reports by

Show More

रिपोर्ट- आवाज प्लस डेस्क

हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ है। अतः हमने अपने देश और या इसके लोगों अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को समझना चाहिये। मीडिया व्यक्ति विशेष एवं संगठन के रूप में समाज में क्रांति तथा जन जागरण का प्रतीक है। इसलिये हमें ये समझना होगा की हम पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी है और हमें किस लिये कार्य करना है। AWAZ PLUS में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना एक अच्छी टीम और टीम के सदस्यों के बिना ये संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बेहतरी के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

Related Articles

Back to top button