
करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं रखती हैं। इस व्रत में महिलाएं माता गौरी और भगवान शंकर से अपने पति की लंबी आयु और सुख जीवन के लिए कामना करती है। करवा चौथ में चांद का विशेष महत्व होता है। करवा चौथ की रात को सभी सुहागिन महिलाओं को चांद के दीदार का इंतजार रहता है क्योंकि चांद के दर्शन के बाद ही निर्जला व्रत टूटता है।
करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय
दिल्ली को मानक मानते हुए अगर बात की जाए तो दिल्ली में करवा चौथ की रात यानी 17 अक्टूबर को चांद रात के 8 बजकर 16 मिनट पर निकलेगा। हालांकि अलग- अलग शहरों में चांद के निकलने में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में किस समय पर होंगे चांद के दर्शन…
You must be logged in to post a comment.