उत्तर प्रदेश

महाराष्ट्र में BJP-शिवसेना की नैया पार तो हरियाणा में बीच भंवर में फंसी

महाराष्ट्र चुनाव में मतदाताओं ने एक बार फिर भाजपा-शिवसेना गठबंधन पर भरोसा जताया है। वहीं, हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा का जनादेश आने से भाजपा को झटका लगा है। सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी भाजपा को सरकार बनाने लायक सीटें नहीं मिली हैं। अब वह निर्दलीयों के सहारे सत्ता पर काबि4514ज होने की जुगत में है। भाजपा को कड़ी टक्कर देने में कामयाब रही कांग्रेस के लिए भी नतीजे संजीवनी से कम नहीं हैं।

आठ मंत्री चुनाव हारे: हरियाणा के दंगल में 10 में से आठ मंत्री चुनाव हार गए। सिर्फ कैबिनेट मंत्री अनिल विज और राज्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ही अपनी सीट बचाने में सफल रहे। पार्टी के प्रदेश प्रमुख सुभाष बराला भी चुनाव हार गए हैं। उधर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा, करण दलाल और आनंद सिंह को भी हार झेलनी पड़ी है। इनेलो से अलग होकर बनी पार्टी जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने 10 सीटें जीतीं हैं। पार्टी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नई सरकार में उनकी अहम भूमिका होगी। उन्होंने,  शुक्रवार को पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक बुलाई है।

This Reports by

Show More

रिपोर्ट- आवाज प्लस डेस्क

हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ है। अतः हमने अपने देश और या इसके लोगों अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को समझना चाहिये। मीडिया व्यक्ति विशेष एवं संगठन के रूप में समाज में क्रांति तथा जन जागरण का प्रतीक है। इसलिये हमें ये समझना होगा की हम पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी है और हमें किस लिये कार्य करना है। AWAZ PLUS में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना एक अच्छी टीम और टीम के सदस्यों के बिना ये संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बेहतरी के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

Related Articles

Back to top button