उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

इंदौर: दो कारों के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

मध्यप्रदेश के इंदौर में मंगलवार तड़के तेजाजी नगर थाना इलाके में स्थित रालामंडल के पास दो कारों की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मारे जाने वालों में सेना के एक अधिकारी और एक 4 वर्ष का बच्चा भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज हुई थी दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों को मलबे से निकालने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

तेजाजी नगर के पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह छह बजे के करीब रालामंडल चौक के पास यह दुर्घटना हुई जब तेज रफ्तार कारों में से एक के चालक ने अपने पहियों पर नियंत्रण खो दिया। इसके परिणामस्वरूप, दूसरी तरफ से आ रही दूसरी कार और उस चार-पहिया वाहन से टकरा गई। उन्होंने बताया कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि मृतकों में चार महीने का लड़का, 35 साल की एक महिला और 30 से 60 साल के बीच उम्र के चार पुरुष शामिल थे। उन्होंने कहा कि घायल हुए छह लोगों को यहां सरकार द्वारा संचालित एम वाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

This Reports by

Show More

रिपोर्ट- आवाज प्लस डेस्क

हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ है। अतः हमने अपने देश और या इसके लोगों अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को समझना चाहिये। मीडिया व्यक्ति विशेष एवं संगठन के रूप में समाज में क्रांति तथा जन जागरण का प्रतीक है। इसलिये हमें ये समझना होगा की हम पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी है और हमें किस लिये कार्य करना है। AWAZ PLUS में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना एक अच्छी टीम और टीम के सदस्यों के बिना ये संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बेहतरी के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

Related Articles

Back to top button
error: you are fool !!