आवाज प्लस – प्रतिनिधि नियुक्ति हेतु नियमावली एवं दिशा–निर्देश

डिजिटल मीडिया | प्रिंट मीडिया | वीडियो न्यूज़ प्लेटफॉर्म

Effective Date: 01/01/2008

प्रतिनिधि नियुक्ति नियमावली एवं दिशा–निर्देश

हमें यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता है कि आप आवाज प्लस समाचार पत्र से जुड़कर सामाजिक जागरूकता, जनहित व पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं। “आवाज प्लस” एक स्वायत्त, निष्पक्ष एवं उत्तरदायी पत्रकारिता मंच है, जो स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं दायित्वपूर्ण पत्रकारिता के संकल्प के साथ, प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभी स्तरों — राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक, ग्राम पंचायत एवं थाना क्षेत्र तक जनसरोकारों, विकास, सामाजिक मुद्दों और सरकारी कार्यों की निगरानी में संलग्न है।

आवाज प्लस एक स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं उत्तरदायी पत्रकारिता मंच है, जो प्रिंट मीडिया, डिजिटल मीडिया एवं वीडियो न्यूज़ माध्यमों से जनहित से जुड़े समाचार, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक गतिविधियाँ, विकास कार्य एवं जनसमस्याओं को तथ्यपरक एवं संतुलित रूप से जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से कार्यरत है।

संस्थान द्वारा भारत के विभिन्न हिन्दी भाषी राज्यों, जनपदों, तहसीलों, ब्लॉकों एवं ग्राम पंचायत स्तर तक संस्थान की आवश्यकता अनुसार प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा सकती है।

नियुक्ति का उद्देश्य

प्रतिनिधियों की नियुक्ति निम्न उद्देश्यों की पूर्ति हेतु की जाएगी—

  • समाचार संकलन एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग
  • जनसमस्याओं एवं सामाजिक मुद्दों का प्रकाशन
  • प्रशासनिक एवं विकासात्मक गतिविधियों की रिपोर्टिंग
  • जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देना
  • क्षेत्रीय स्तर पर संस्थान के प्रचार-प्रसार एवं वैधानिक विज्ञापन सहयोग को प्रोत्साहित करना

नियुक्ति का स्वरूप

  • प्रतिनिधियों की नियुक्ति प्रारम्भिक रूप से मानद (Honorary) / प्रदर्शन आधारित (Performance Based) स्वरूप में की जा सकती है।
  • प्रतिनिधियों को संस्थान की नीति के अनुसार विज्ञापन सहयोग, विशेष योगदान अथवा कार्य प्रदर्शन के आधार पर मानदेय/कमीशन प्रदान किया जा सकता है।
  • उत्कृष्ट एवं संतोषजनक कार्य प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों को संस्थान की आंतरिक नीति के अनुरूप नियमित दायित्व अथवा विशेष मानदेय प्रदान किया जा सकता है।
  • नियुक्ति किसी भी प्रकार से सरकारी सेवा, स्थायी रोजगार अथवा वेतनभोगी पद का दावा स्वतः उत्पन्न नहीं करेगी, जब तक संस्थान द्वारा पृथक लिखित आदेश जारी न किया जाए।

नियुक्ति के स्तर

संस्थान की आवश्यकता एवं चयन समिति की संस्तुति के आधार पर निम्न स्तरों पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा सकती है—

  • National Correspondent — राष्ट्रीय संवाददाता
  • State Correspondent — राज्य संवाददाता
  • District Correspondent — जिला संवाददाता
  • Regional Correspondent — क्षेत्रीय संवाददाता (तहसील / ब्लॉक / ग्राम पंचायत स्तर)
  • Video News Reporter — वीडियो न्यूज़ रिपोर्टर (किसी भी स्तर पर)

चयन की श्रेणियाँ
(क) सामान्य चयन श्रेणी

  • इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान द्वारा निर्धारित माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
  • आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेजों एवं विवरण का सत्य एवं स्पष्ट होना अनिवार्य होगा।
  • आवेदन की समीक्षा उपरान्त चयन समिति द्वारा उपयुक्त पाए जाने पर अभ्यर्थी को डिजिटल परिचय/अधिकार पत्र उपलब्ध कराया जा सकता है।

(ख) प्रोसेसिंग आधारित चयन श्रेणी

  • इस श्रेणी में आवेदन हेतु प्रशासनिक/दस्तावेजीय प्रक्रिया शुल्क संस्थान द्वारा निर्धारित किया जा सकता है।
  • शुल्क आवेदन की प्रशासनिक प्रक्रिया, सत्यापन, अभिलेखीकरण, परिचय-पत्र निर्माण एवं संस्थागत प्रक्रियाओं हेतु प्रयोज्य होगा।
  • शुल्क जमा करना चयन की गारंटी नहीं माना जाएगा।
  • शुल्क वापसी/अप्रतिदेयता संबंधी निर्णय संस्थान की घोषित नीति के अनुसार लागू होगा।
  • चयन उपरान्त नियुक्ति/परिचय संबंधी दस्तावेज संस्थान द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

आवेदन हेतु आवश्यक विवरण

आवेदक को निम्न विवरण उपलब्ध कराना आवश्यक होगा—

  • आवेदन पद का नाम
  • पूरा नाम
  • पिता/पति का नाम
  • जन्मतिथि
  • कार्यक्षेत्र (राज्य/जनपद/तहसील/ब्लॉक/ग्राम पंचायत)
  • स्थायी एवं पत्राचार पता (पिनकोड एवं थाना सहित)
  • ई-मेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • नवीनतम पासपोर्ट आकार फोटो
  • आधार कार्ड की प्रति
  • वैकल्पिक पहचान-पत्र (मतदाता पहचान पत्र/अन्य वैध पहचान पत्र)
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)

आवेदक द्वारा प्रस्तुत समस्त जानकारी सत्य होना आवश्यक होगा। गलत, अपूर्ण अथवा भ्रामक जानकारी पाए जाने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

सत्यापन एवं पात्रता

  • संस्थान आवश्यकतानुसार आवेदक का पहचान, पृष्ठभूमि अथवा चरित्र सत्यापन कराने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
  • सत्यापन में प्रतिकूल तथ्य पाए जाने पर संस्थान नियुक्ति/प्रतिनिधित्व समाप्त करने का अधिकार सुरक्षित रखेगा।
  • लंबित प्रकरणों की स्थिति में संस्था तथ्यों एवं उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के उपरान्त निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होगी।

सहयोगात्मक सहभागिता नीति

संस्थान आवाज प्लस के प्रचार-प्रसार, प्रशासनिक समन्वय एवं संगठनात्मक विकास के उद्देश्य से प्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि वे प्रतिमाह कम से कम एक व्यवसायिक दर का विज्ञापन सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे अथवा वैकल्पिक रूप से न्यूनतम ₹300/- (केवल तीन सौ रुपये मात्र) का संस्थागत सहयोग प्रदान करेंगे।

  • यह सहयोग संस्थान की प्रचारात्मक गतिविधियों, प्रशासनिक संचालन एवं क्षेत्रीय विस्तार संबंधी कार्यों में प्रयोज्य होगा।
  • उक्त सहयोग संस्थान के साथ प्रतिनिधि की सक्रिय सहभागिता एवं संगठनात्मक सहयोग की भावना का प्रतीक माना जाएगा।

प्रतिनिधि के दायित्व

प्रत्येक प्रतिनिधि—

  • तथ्यपरक एवं सत्यापित समाचार संप्रेषित करेगा
  • पत्रकारिता की मर्यादा एवं विधिक सीमाओं का पालन करेगा
  • किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, दबाव, धमकी, ब्लैकमेलिंग अथवा व्यक्तिगत लाभ हेतु पद का उपयोग नहीं करेगा
  • संस्थान की छवि एवं विश्वसनीयता बनाए रखेगा
  • संस्थान द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करेगा

अनुशासनात्मक प्रावधान

निम्न परिस्थितियों में संस्थान उचित कारणों के आधार पर प्रतिनिधित्व समाप्त कर सकता है—

  • अनुशासनहीन आचरण
  • असत्य/भ्रामक समाचार प्रसारण
  • पद के दुरुपयोग की शिकायत
  • संस्थान की नीतियों का गंभीर उल्लंघन
  • सत्यापन में प्रतिकूल तथ्य

प्रकाशन एवं सदस्यता नीति

  • डिजिटल संस्करण संस्थान की नीति के अनुसार उपलब्ध कराया जा सकता है।
  • प्रिंट संस्करण की उपलब्धता, सदस्यता एवं वितरण संबंधी नीति समय-समय पर पृथक निर्धारित की जाएगी।
  • क्षेत्रीय वितरण हेतु संस्थान आवश्यकतानुसार पृथक मानक लागू कर सकता है।

विवाद निस्तारण

संस्थान से संबंधित किसी भी विवाद की स्थिति में लखनऊ स्थित सक्षम न्यायालयों का क्षेत्राधिकार मान्य होगा।

संस्था के सुरक्षित अधिकार

आवाज प्लस निम्न अधिकार सुरक्षित रखता है—

  • आवेदन स्वीकार/अस्वीकार करना
  • नियुक्ति निरस्त करना
  • प्रतिनिधित्व समाप्त करना

नियमों एवं नीतियों में समयानुसार संशोधन करना

  • संस्थानहित में प्रशासनिक निर्णय लेना

आवेदन करना अथवा संस्थान से जुड़ना इस नियमावली, संस्थान की नीतियों एवं समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों की स्वीकृति माना जाएगा। सभी प्रतिनिधि संस्थान के निर्धारित मानकों एवं आचार संहिता के पालन हेतु उत्तरदायी होंगे।

 आवाज़ प्लस से जुड़ने का सुनहरा मौका!

आवाज़ प्लस से जुड़ें — पत्रकारिता के माध्यम से समाज की आवाज़ बनें।

आवेदन के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://awazplusmanagement.top/

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS