Saturday, 04 February 2017 4:00pm
AWAZ PLUS DESK
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की ओर से संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर को गत चार साल में तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिला है। महेंद्रा समृद्धि नई दिल्ली ने सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केन्द्र का पुरस्कार दिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के हाथों विवि के कुलपति डॉ. एसके पाटिल, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बीरबल साहू, कृषि विवि के निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एमपी ठाकुर ने यह पुरस्कार प्राप्त किया है।
यह अंचल मूलतः आदिम जनजातियों का क्षेत्र है, जो नक्सलवाद के कारण अशांत क्षेत्र के रूप में भी जाना जाता है। यहां के कृषक परम्परागत तरीके से कृषि करते हैं। केन्द्र कांकेर वर्ष 2008 से कार्य कर रहा है और अपनी सेवाओं के कारण कृषक समूहों के बीच प्रसिद्ध हो चुका है।