L&T को मिला अब तक का सबसे बड़ा मेटल सेक्टर ठेका, JSW Steel से ₹15 हजार करोड़ तक की डील

देश की दिग्गज इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Larsen & Toubro यानी L&T को मेटल और मिनरल्स सेगमेंट में अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर मिला है। यह मेगा ठेका JSW Steel की ओर से दिया गया है, जिसकी अनुमानित वैल्यू 10 हजार करोड़ से 15 हजार करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि यह डील घरेलू धातु क्षेत्र में उसके इतिहास का सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट है। इस परियोजना के तहत कर्नाटक के बल्लारी और ओडिशा के पारादीप स्थित JSW Steel प्लांट्स में ब्लास्ट फर्नेस और स्टील मेल्ट शॉप जैसी अहम सुविधाओं की इंजीनियरिंग, खरीद और स्थापना का काम L&T करेगी।

दरअसल, JSW Steel अपनी रणनीतिक विस्तार योजना के तहत साल 2031 तक कच्चे इस्पात उत्पादन क्षमता को 3.5 करोड़ टन प्रति वर्ष से बढ़ाकर 5 करोड़ टन प्रति वर्ष से ज्यादा करना चाहती है। इसी विस्तार योजना के तहत यह बड़ा ठेका दिया गया है।

L&T ने कहा कि कंपनी और JSW Steel के बीच पिछले तीन दशकों से जटिल धातुकर्म परियोजनाओं पर मजबूत साझेदारी रही है। 32 अरब डॉलर की बहुराष्ट्रीय कंपनी L&T इंजीनियरिंग, निर्माण और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में दुनिया के कई देशों में काम कर रही है।

वहीं, कंपनी ने हाल ही में अपने तिमाही नतीजे भी जारी किए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में L&T का एकीकृत शुद्ध लाभ करीब 3 फीसदी घटकर 5,326 करोड़ रुपये रहा। हालांकि कंपनी ने निवेशकों को राहत देते हुए 38 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS