नीदरलैंड में PM मोदी का बड़ा संबोधन, बोले- “अब भारत सिर्फ बदलाव नहीं, दुनिया में सबसे बेहतर बनने की ओर बढ़ रहा”

नीदरलैंड दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत की तेज़ी से बढ़ती वैश्विक पहचान, तकनीकी प्रगति और आर्थिक बदलावों का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत केवल बदलाव नहीं चाहता, बल्कि दुनिया में सबसे बेहतर और सबसे तेज बनने का सपना लेकर आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि नीदरलैंड की अर्थव्यवस्था और समाज में भारतीयों का योगदान गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि हर भारतवासी को विदेशों में रह रहे भारतीयों पर गर्व है। साथ ही उन्होंने नीदरलैंड की जनता और सरकार का भी आभार व्यक्त किया।

“भारत की संस्कृति आज भी लोगों के दिलों में जीवित”

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति की ताकत का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में कई सभ्यताएं समय के साथ समाप्त हो गईं, लेकिन भारत की विविध संस्कृति आज भी लोगों के दिलों में जीवित है।

उन्होंने कहा कि पीढ़ियां बदलीं, देश बदले, परिस्थितियां बदलीं, लेकिन भारतीय परिवारों के संस्कार और अपनापन नहीं बदला। पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों की मातृभाषा और परंपराओं को बचाए रखने की भी सराहना की।

16 मई 2014 का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में 16 मई 2014 को याद करते हुए कहा कि इसी दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे और दशकों बाद देश को पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार मिली थी।

उन्होंने कहा कि करोड़ों देशवासियों का विश्वास उन्हें लगातार काम करने की प्रेरणा देता है और यही भरोसा उन्हें रुकने या थकने नहीं देता।

“भारत अब फास्टेस्ट और बेस्ट बनने की दिशा में”

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की आकांक्षाएं असीमित हैं और उसी के अनुरूप देश के प्रयास भी लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा बड़े सपने देख रहा है और भारत अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है।

प्रधानमंत्री ने हाल ही में भारत में आयोजित AI Summit और सफल G-20 Summit का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया भारत की क्षमता को नई नजर से देख रही है।

“आज का भारत इनोवेशन पावर बन चुका है”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत ने रिकॉर्ड स्तर पर ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क बिछाया है। उन्होंने कहा कि एक समय भारत मोबाइल फोन आयात करता था, लेकिन आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब बन चुका है।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर सेक्टर में हो रहे निवेश का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश में इस समय 12 सेमीकंडक्टर प्लांट्स पर काम चल रहा है और दो प्लांट्स में उत्पादन भी शुरू हो चुका है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में “Designed in India” और “Made in India” चिप्स दुनिया में भारत की नई पहचान बनेंगी।

भारत की वैश्विक ताकत का संदेश

नीदरलैंड में दिए गए इस संबोधन के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के सामने नए भारत की तस्वीर पेश की। उन्होंने साफ कहा कि भारत अब केवल विकास नहीं, बल्कि वैश्विक नेतृत्व की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS