Bangladesh vs Pakistan Test Series के तहत बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 8 मई से होने जा रहा है। पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा। हालांकि भारत में इस सीरीज का टीवी पर लाइव प्रसारण नहीं होगा, लेकिन क्रिकेट फैंस मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर आसानी से मुकाबले का आनंद ले सकेंगे।

फैनकोड ऐप पर LIVE होगी पूरी सीरीज
भारत में FanCode पर इस टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। फैंस मोबाइल ऐप, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी के जरिए मुकाबले देख सकते हैं। वहीं पाकिस्तान में PTV Sports पर मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है सीरीज
यह टेस्ट सीरीज ICC World Test Championship का हिस्सा है, इसलिए दोनों टीमों के लिए मुकाबले बेहद अहम माने जा रहे हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 15 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इनमें पाकिस्तान ने 12 मुकाबले जीते हैं, जबकि बांग्लादेश को 2 जीत मिली हैं। एक मैच ड्रॉ रहा है।
बांग्लादेश टीम
नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, एबादत हुसैन, शोरीफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, तंजीद हसन और अमित हसन।
पाकिस्तान टीम
शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली, सऊद शकील, सलमान अली आगा, साजिद खान, नोमान अली, मोहम्मद अब्बास समेत अन्य खिलाड़ी टीम में शामिल हैं।
