EPFO Alert: पीएफ खाते में तुरंत चेक करें मोबाइल नंबर, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने अपने करोड़ों सदस्यों के लिए अहम चेतावनी जारी की है। अगर आपके पीएफ खाते में गलत मोबाइल नंबर दर्ज है, तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। EPFO ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वे तुरंत अपने खाते में अपडेट मोबाइल नंबर की जांच करें, ताकि पीएफ खाते में जमा मेहनत की कमाई सुरक्षित रह सके।

EPFO के अनुसार, मोबाइल नंबर पीएफ खाते की सुरक्षा में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी नंबर पर पासवर्ड रीसेट, पीएफ बैलेंस, कंपनी के योगदान और अन्य जरूरी अपडेट्स के मैसेज भेजे जाते हैं। अगर खाते में किसी दूसरे व्यक्ति का नंबर दर्ज है, तो आपकी निजी जानकारी गलत व्यक्ति तक पहुंच सकती है और खाते के साथ धोखाधड़ी का खतरा भी बढ़ सकता है।

आधार लिंक मोबाइल नंबर क्यों जरूरी

EPFO ने साफ कहा है कि ई-नॉमिनेशन और पीएफ क्लेम फाइल करने के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना जरूरी है। इसके बिना सदस्य ऑनलाइन क्लेम या नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा KYC अपडेट के दौरान आने वाला OTP भी केवल आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर पर ही भेजा जाता है।

एक से ज्यादा UAN वालों को भी चेतावनी

EPFO ने उन कर्मचारियों को भी सलाह दी है जिनके पास एक से ज्यादा UAN नंबर हैं। संगठन ने कहा है कि पुराने UAN को मौजूदा UAN में जल्द ट्रांसफर कराने के लिए आवेदन करें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो।

क्या करें कर्मचारी

  • तुरंत EPFO पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर जांचें
  • आधार से लिंक नंबर ही अपडेट रखें
  • गलत नंबर होने पर तुरंत सुधार करें
  • एक से ज्यादा UAN होने पर मर्ज की प्रक्रिया शुरू करें

EPFO की यह सलाह कर्मचारियों के PF खाते को सुरक्षित रखने के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS