सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका, कप्तान पैट कमिंस पर लगा जुर्माना

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली करारी हार के बाद अब एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान पैट कमिंस पर बीसीसीआई ने स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान एसआरएच निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर सकी। यह इस सीजन में टीम का पहला ओवर रेट अपराध था, इसलिए कप्तान पैट कमिंस पर 12 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई गई।

वहीं मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाए थे। लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं लग रहा था, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई। टीम सिर्फ 86 रन पर सिमट गई और उसे 82 रन की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।

इस हार से एसआरएच के नेट रन रेट को भी नुकसान हुआ है। हालांकि टीम अभी भी अंक तालिका में टॉप-4 में बनी हुई है, लेकिन प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करने के लिए अब बचे हुए दोनों मुकाबले जीतना बेहद जरूरी हो गया है।

सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मुकाबला 18 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद टीम 22 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। क्रिकेट फैंस की नजर अब इन दोनों अहम मुकाबलों पर टिकी हुई है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS