आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और बुधवार का दिन है। अपरा एकादशी के शुभ अवसर पर कई राशियों के लिए दिन खास रहने वाला है। कुछ लोगों को करियर में नई सफलता मिलेगी तो वहीं कई राशियों के रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। व्यापार और नौकरी से जुड़े लोगों के लिए भी दिन सकारात्मक रहेगा।

मेष राशि
आज निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। नौकरी में बदलाव और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। धार्मिक यात्रा का भी प्लान बन सकता है।
लकी रंग: गुलाबी | लकी नंबर: 1
वृष राशि
काफी दिनों से रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी। छात्रों के लिए दिन शानदार रहेगा। कारोबार और निजी खर्चों में संतुलन बनाकर रखें।
लकी रंग: लाल | लकी नंबर: 2
मिथुन राशि
ऑफिस में विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। व्यापार में नई तकनीक अपनाने से फायदा होगा। अचानक धन लाभ के योग हैं।
लकी रंग: आसमानी | लकी नंबर: 5
कर्क राशि
रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा मिल सकता है। परिवार में तारीफ होगी और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
लकी रंग: पिच | लकी नंबर: 5
सिंह राशि
कानूनी मामलों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में दोगुना लाभ होने की संभावना है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
लकी रंग: गुलाबी | लकी नंबर: 1
कन्या राशि
आज सकारात्मक सोच आपको बड़ा लाभ दिला सकती है। पार्टनरशिप में नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा।
लकी रंग: मैजेंटा | लकी नंबर: 9
तुला राशि
व्यापार में उम्मीद से ज्यादा मुनाफा मिलेगा। घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल रहेगा।
लकी रंग: नारंगी | लकी नंबर: 8
वृश्चिक राशि
जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। होटल और रेस्टोरेंट बिजनेस वालों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।
लकी रंग: काला | लकी नंबर: 6
धनु राशि
रुके हुए काम पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। टूर एंड ट्रेवल्स बिजनेस वालों को लाभ होगा।
लकी रंग: हरा | लकी नंबर: 5
मकर राशि
परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरी में नया काम और नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
लकी रंग: पीला | लकी नंबर: 3
कुंभ राशि
यात्रा लाभदायक साबित होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छे क्लाइंट मिलेंगे।
लकी रंग: भूरा | लकी नंबर: 7
मीन राशि
करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें।
लकी रंग: लाल | लकी नंबर: 6
📌 Aawaz Plus Special: आज अपरा एकादशी के शुभ संयोग में कई राशियों को आर्थिक और करियर से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सकारात्मक सोच और सही फैसले आपके दिन को बेहतर बनाएंगे।
