सामने आई प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह का हुआ खुलासा

समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट और फेफड़ों में खून का थक्का जमना बताया गया है। इस खुलासे के बाद हर कोई हैरान है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर के निचले हिस्से में बना खून का थक्का ऊपर की तरफ पहुंच गया, जिसके चलते धमनी और फेफड़ों में गंभीर संक्रमण हो गया। इसी के बाद दिल और सांस की प्रक्रिया अचानक बंद हो गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मौत का कारण “कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स” बताया है। जांच में बड़े पैमाने पर “पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म” यानी फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमने की पुष्टि हुई है।

डॉक्टरों ने आगे की जांच के लिए हृदय और फेफड़ों से जुड़े थ्रोम्बोएम्बोलिक पदार्थ को फॉर्मेलिन में सुरक्षित रखा है। वहीं विसरा को भी केमिकल एनालिसिस के लिए संरक्षित कर संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया कि शरीर पर मिले सभी चोट के निशान मौत से पहले के थे। हालांकि इन चोटों को मौत की मुख्य वजह नहीं माना गया है।

बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के अचानक तबीयत बिगड़ने पर 38 वर्षीय प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रतीक यादव राजनीति से दूरी बनाए रखते थे और फिटनेस के प्रति काफी जागरूक माने जाते थे। उनकी पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव भाजपा की नेता हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS