होर्मुज से भारत पहुंच रही राहत! LPG से भरे दो बड़े जहाज सुरक्षित निकले, आज कांडला पहुंचेगा ‘सिमी’

🎙️ AWAZ PLUS NEWS

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरकर LPG से भरे दो बड़े जहाज भारत की ओर बढ़ रहे हैं। इनमें से एक जहाज ‘सिमी’ आज गुजरात के कांडला स्थित दीनदयाल पोर्ट पहुंचने वाला है।

मार्शल द्वीप के झंडे वाला LPG कैरियर ‘सिमी’ 13 मई को होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुका है। इस जहाज में करीब 19,965 मीट्रिक टन रसोई गैस भरी हुई है। जहाज कतर के रास लफान टर्मिनल से भारत के लिए रवाना हुआ था। बताया जा रहा है कि जहाज में 21 क्रू मेंबर्स मौजूद हैं।

वहीं दूसरा जहाज ‘एनवी सनशाइन’ भी 14 मई को सुरक्षित तरीके से होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुका है। वियतनाम ध्वज वाला यह पोत यूएई की रुवैस रिफाइनरी से करीब 46,427 मीट्रिक टन LPG लेकर भारत आ रहा है। इसके 18 मई तक न्यू मंगलुरु पोर्ट पहुंचने की संभावना है।

बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल के मुताबिक, क्षेत्रीय तनाव के बावजूद भारतीय जहाज लगातार सुरक्षित आवाजाही कर रहे हैं। मार्च की शुरुआत से अब तक 12 LPG टैंकर और एक कच्चा तेल टैंकर समेत कुल 13 भारतीय जहाज इस समुद्री मार्ग से गुजर चुके हैं।

हालांकि, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव की वजह से खाड़ी क्षेत्र में अभी भी करीब 12 भारतीय पोत फंसे हुए हैं। इसके बावजूद भारत के लिए LPG सप्लाई जारी रहना बड़ी राहत माना जा रहा है।

📍 AWAZ PLUS | Lucknow

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS