एलनहाउस बिजनेस स्कूल, रूमा कानपुर में सड़क सुरक्षा कार्यशाला का किया गया आयोजन

यू एन ग्लोबल रोड सेफ्टी वीक के अन्तर्गत एलनहाउस बिजनेस स्कूल, रूमा कानपुर में एमबीए के छात्र- छात्राओं के लिए सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यातायात प्रशिक्षण पार्क, हीरो मोटोकॉर्प लखनऊ से पंकज शर्मा उपस्थित हुए।

पंकज शर्मा ने उपस्थित प्रतिभागियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क चिन्हों, रोड मार्किंग, ट्रैफिक लाइट, वाहन सम्बन्धी दस्तावेजों की जानकारी दी तथा हेल्मेट के अक्षरों से शरीर के महात्व पूर्ण अंगों की सुरक्षा के बारे में बताया। दुर्घटना के समय गोल्डन आवर व गुड समेरिटन कानून की जानकारी दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अजहरुद्दीन मुसय्यब- एसोसिएट प्रोफेसर, विमल कटियार- असिस्टेंट प्रोफेसर,अविनाश पांडे, असिस्टेंट प्रोफेसर, सुश्री स्नेहा गुप्ता- असिस्टेंट प्रोफेसर माधवेंद्र सिंह- असिस्टेंट प्रोफेसर, पवन कुमार शर्मा- असिस्टेंट प्रोफेसर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 75 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS