बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने पहले घोषणा की थी कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर 2025 से शुरू होगी। लेकिन अब तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक secondary.biharboardonline.com पर एक्टिव नहीं हुआ है और न ही बोर्ड की ओर से कोई नया अपडेट जारी किया गया है।
संभावना है कि अगर आज लिंक एक्टिव नहीं होता तो आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2025 से शुरू की जा सकती है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2025 तय की गई है।
BPSC TRE-4 भर्ती से जुड़ा STET
STET परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है जो BPSC TRE-4 भर्ती में भाग लेना चाहते हैं।
- इस भर्ती के तहत 1 लाख से ज्यादा पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी।
- इसी वजह से बिहार सरकार ने पहले STET कराने का फैसला लिया।
📅 STET Exam Date: 25 अक्टूबर 2025
📅 Result Date: 1 नवंबर 2025
इसके बाद BPSC TRE-4 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी।
Bihar STET Passing Marks (कैटेगरी वाइज)
- सामान्य वर्ग (General): 50%
- पिछड़ा वर्ग (OBC): 45.5%
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 42.5%
- एससी/एसटी (SC/ST): 40%
- दिव्यांग उम्मीदवार: 40%
- महिला उम्मीदवार: 40%
Bihar STET Exam Pattern 2025
- पेपर 1: सेकेंडरी स्कूल के विषयों के लिए
- पेपर 2: हायर सेकेंडरी क्लास के लिए
- प्रश्नों की संख्या: 100 सवाल (विषय आधारित) + 50 नंबर (शिक्षक कला एवं दक्षता)
- कुल अंक: 150
- समय सीमा: 2 घंटे
- प्रश्न प्रकार: ऑब्जेक्टिव (MCQ)
- नेगेटिव मार्किंग: नहीं होगी
- मोड: CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)