आवाज प्लस|| कौशाम्बी उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में एक अजीबोगरीब चोरी की घटना सामने आई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के कछुवा गांव में नेशनल हाईवे किनारे लगे पेड़ों की सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा लगाई गई लोहे की जालियां चोरी हो गईं। चोरों ने दिनदहाड़े जालियां उखाड़कर ले जाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
यह घटना लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के कार्यक्रम के बाद गमलों की चोरी की घटना के ठीक बाद हुई है, जिससे यह मामला और चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग जालियां उखाड़कर ले जा रहे हैं। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
