समय रैना का ‘Still Alive’ शो देख भावुक हुई मां, वायरल वीडियो ने छुआ दिल

कॉमेडियन Samay Raina का यूट्यूब स्पेशल ‘Still Alive’ इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। शो में समय रैना ने अपने निजी संघर्ष, 2025 की चर्चित कंट्रोवर्सी और माता-पिता से मिले समर्थन पर खुलकर बात की है। रिलीज के महज दो दिनों में इस वीडियो को 31 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

इसी बीच इस शो से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की ने अपनी मां का रिएक्शन रिकॉर्ड किया, जो समय रैना की बातों को सुनते हुए भावुक होकर रोने लगती हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब समय रैना अपने मुश्किल दौर को याद करते हुए बताते हैं कि उन्होंने अपनी मां के सामने खुद को मजबूत दिखाया, तो यह सुनकर महिला की आंखों से आंसू निकल पड़ते हैं। बेटी के पूछने पर मां कहती हैं, “बच्चे तो ऐसा करते ही हैं, लेकिन मां तो मां होती है… पिता का दिल बड़ा होता है, मां का दिल छोटा होता है।” इसके बाद माहौल हल्का करने के लिए बेटी मुस्कुराते हुए उन्हें चिढ़ाती है, जिस पर मां भी मुस्कान के साथ अपने आंसू पोंछती नजर आती हैं।

इस वीडियो के ओवरले टेक्स्ट में लिखा है— “रोस्टिंग सबको आती है… पर दिल जीतना हर किसी के बस की बात नहीं।”

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स की भी भावुक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि वे भी शो देखते हुए रो पड़े। एक यूजर ने लिखा, “मैं रो रही हूं,” जबकि दूसरे ने कहा, “समय का शो हमेशा पसंद था, लेकिन यह वीडियो देखकर और ज्यादा सम्मान बढ़ गया।”

सोशल मीडिया पर यह वीडियो न केवल मनोरंजन बल्कि मां-बेटे के रिश्ते की गहराई को भी दर्शा रहा है, जिसे दर्शक दिल से महसूस कर रहे हैं।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS