UP Final Voter List: यूपी में 13 करोड़ से ज्यादा मतदाता, SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मतदाताओं की फाइनल सूची जारी कर दी गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद प्रदेश में कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता दर्ज किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, 4 नवंबर 2025 से शुरू हुई SIR प्रक्रिया करीब 166 दिन तक चली। इस दौरान लगभग 3 करोड़ से अधिक मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद 6 जनवरी 2026 को जारी ड्राफ्ट सूची में 12 करोड़ 56 लाख से ज्यादा मतदाता शामिल थे, जबकि अब फाइनल लिस्ट में संख्या बढ़कर 13 करोड़ से अधिक हो गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हट गए हैं, वे पहले अपने जिले के जिलाधिकारी (DM) के पास और उसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में अपील कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें अपना नाम

मतदाता सूची में अपना नाम देखने के लिए निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निम्न प्रक्रिया अपनाएं—

  • वेबसाइट: https://voters.eci.gov.in/ या https://electoralsearch.in/
  • “Electoral Roll” सेक्शन में जाएं
  • राज्य के रूप में Uttar Pradesh चुनें
  • “Roll Type” में Final Roll 2026 / SIR Final Roll 2026 चयन करें
  • इसके बाद जिला, विधानसभा क्षेत्र और बूथ नंबर भरें

वैकल्पिक रूप से आप अपना नाम, पिता/पति का नाम और उम्र दर्ज कर भी सर्च कर सकते हैं।

सर्च के बाद पूरी सूची PDF फॉर्मेट में उपलब्ध होगी, जिसे डाउनलोड कर अपने नाम की पुष्टि की जा सकती है।

(आवाज़ प्लस)

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS