‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का बड़ा असर, 3 महीने में 22,605 अपराधी गिरफ्तार

चंडीगढ़:
पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ चलाया जा रहा राज्यव्यापी अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ तीन महीने पूरे कर चुका है और इसके नतीजे बेहद प्रभावी सामने आए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की निगरानी और डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क के खिलाफ व्यापक कार्रवाई करते हुए हजारों अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पंजाब पुलिस के अनुसार, 20 जनवरी से 19 अप्रैल तक चलाए गए इस अभियान के दौरान पूरे राज्य में 62,302 छापेमारी की गई। इस दौरान 915 भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। कुल मिलाकर 22,605 अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा गया, जिनमें 461 गैंगस्टर सहयोगी और 22,144 वांछित आरोपी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ गैंगस्टरों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके लॉजिस्टिक नेटवर्क, फंडिंग चैन और कम्युनिकेशन सिस्टम को भी पूरी तरह ध्वस्त करना है। पंजाब पुलिस ने देश और विदेश से संचालित हो रहे संगठित अपराध गिरोहों को निशाना बनाते हुए उनकी गतिविधियों पर कड़ा प्रहार किया है।

सरकार का दावा है कि इस मुहिम के चलते राज्य में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है और आने वाले समय में भी यह अभियान और तेज़ी से जारी रहेगा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पंजाब को अपराध-मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS