टीम इंडिया को बड़ा झटका: दो तेज गेंदबाज फिटनेस के कारण बाहर, आगामी सीरीज पर असर

भारतीय क्रिकेट टीम को जून महीने में शुरू होने वाली अहम इंटरनेशनल सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के दो तेज गेंदबाज, आकाश दीप और हर्षित राणा, चोट के चलते लंबे समय से मैदान से बाहर हैं और अब उनका अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के साथ-साथ इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे से भी बाहर रहना लगभग तय माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, दोनों खिलाड़ी इस समय रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और पूरी तरह मैच फिट होने में अभी समय लगेगा। आकाश दीप जहां पीठ की चोट से परेशान हैं, वहीं हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण टीम से बाहर हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले हर्षित राणा का चोटिल होना टीम के लिए बड़ा झटका था।

बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि दोनों खिलाड़ियों ने हल्की ट्रेनिंग शुरू कर दी है, जिसमें फिटनेस एक्सरसाइज के बाद धीरे-धीरे जॉगिंग, रनिंग और स्प्रिंट शामिल किए जाएंगे। इसके बाद ही उन्हें मैच सिचुएशन में वापसी के लिए तैयार किया जाएगा।

आकाश दीप की वापसी को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि वह अगस्त में होने वाली दलीप ट्रॉफी से मैदान पर लौट सकते हैं। हालांकि हर्षित राणा की वापसी की टाइमलाइन अभी स्पष्ट नहीं है।

भारत को 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है, जिसके बाद 14 से 20 जून तक तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी। इसके तुरंत बाद टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज के लिए रवाना होगी।

ऐसे में इन दोनों तेज गेंदबाजों की गैरमौजूदगी भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमण को कमजोर कर सकती है, जिससे आगामी सीरीज में टीम मैनेजमेंट को संयोजन को लेकर नई रणनीति बनानी पड़ सकती है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS