सोना-चांदी में हल्की तेजी, MCX पर दोनों धातुएं हरे निशान में

लखनऊ/नई दिल्ली, मंगलवार। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुएं हरे निशान में ट्रेड करती नजर आईं।

सुबह करीब 10:43 बजे, जून डिलीवरी वाला सोना 0.15 फीसदी यानी 226 रुपये की बढ़त के साथ 1,49,565 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 0.21 फीसदी यानी 517 रुपये की तेजी के साथ 2,44,412 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।

सोने का दायरा:

आज सोना 1,49,749 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 1,49,339 रुपये पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सोने ने 1,49,950 रुपये का इंट्राडे हाई और 1,49,228 रुपये का लो छुआ।

चांदी की चाल:

चांदी की कीमत आज हल्की गिरावट के साथ 2,43,426 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली थी, लेकिन बाद में इसमें तेजी आई। दिन में इसका उच्चतम स्तर 2,44,412 रुपये और निचला स्तर 2,42,907 रुपये रहा।

सर्राफा बाजार का हाल:

इससे पहले सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी ने जोरदार उछाल दर्ज किया था। चांदी 6,800 रुपये की बढ़त के साथ 2,49,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। वहीं 99.9% शुद्धता वाले सोने के दाम 2,000 रुपये गिरकर 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए थे।

वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग के बीच फिलहाल सोना-चांदी सीमित दायरे में कारोबार कर रहे हैं। निवेशकों की नजर अब अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर इंडेक्स की चाल पर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS