कच्छ में मिली लावारिस पाकिस्तानी नाव, BSF अलर्ट मोड पर

गुजरात के कच्छ जिले से एक बार फिर सुरक्षा से जुड़ा मामला सामने आया है। BSF की नियमित पेट्रोलिंग के दौरान क्रीक इलाके में एक लावारिस पाकिस्तानी नाव बरामद की गई है। नाव मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

प्रारंभिक जांच में नाव से मछली पकड़ने का सामान मिला है। फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन हाल के दिनों में समुद्री सीमा के पास ड्रग्स और अवैध गतिविधियों के मामलों को देखते हुए एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से जांच रही हैं।

क्रीक और समुद्री इलाके में बढ़ाई गई निगरानी

नाव मिलने के बाद BSF और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने कच्छ के समुद्री और क्रीक क्षेत्रों में गश्त तेज कर दी है। जवान लगातार इलाके पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी घुसपैठ या गैरकानूनी गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

जनवरी में भी पकड़ी गई थी पाकिस्तानी नाव

इससे पहले जनवरी 2026 में भारतीय तटरक्षक बल ने अरब सागर में एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव को पकड़ा था। इंटरनेशनल मैरीटाइम बाउंड्री लाइन के पास संदिग्ध गतिविधि के बाद कोस्ट गार्ड ने पीछा कर नाव को भारतीय जलक्षेत्र में रोका था। उस दौरान नाव पर सवार 9 पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया था।

अब एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कच्छ क्रीक तक यह लावारिस नाव आखिर कैसे पहुंची और इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS